भाजपा किसान मोर्चा की रैली में एक हजार ट्रैक्टर लेंगे भाग

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के गृह जनपद देवरिया में 25 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) किसान मोर्चा के प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे और एक हजार ट्रैक्टर भी हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

इस बीच यहां भाजपा का किसान मोर्चा 25 नवम्बर देवरिया चीनी मिल ग्राइंड से ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार उस दिन मंच के सामने एक हजार कुर्सियां किसानों के बैठने के लिये लगाई जायेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह होंगे। मंच के दोनों तरफ पंक्तियों में करीब 01 हजार ट्रैक्टर के खड़े करने की व्यवस्था की जा रही है।


पार्टी सूत्रों ने बताया कि पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संबोधन के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली जायेगी,जो शहर के सुभाष चौक,कचहरी चौराहा,रुद्रपुर मोड़ से सोन्दा होते हुये सोनू घाट चौराहे पर पहुंचेगी। जहांं चौधरी चरण सिंह चौक पर रैली का समापन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि 25 नवम्बर की ट्रैक्टर रैली एक ऐसी ऐतिहासिक रैली होगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *