अखिलेश की अपील: हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति’ दिवस मनायें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेशवासियों से हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ के रूप मनाने की अपील की है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो सके।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश वासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं। उप्र की भाजपा सरकार ने पिछले साल 30 सितंबर को जिस अभद्र तरीक़े से बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं। जिससे भाजपा का दलित एवं महिला विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता का शव पिछले साल 30 सितंबर को उसके परिजनों को दिखाये बिना ही आधरी रात को जला कर अंतिम संस्कार किये जाने के कथित आरोप लगाये गये थे। पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुये विरोधी दलों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये हाथरस की बेटी को न्याय के नाम से मुहिम चलायी थी।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *