जौनपुर में सड़क हादसे में स्टेट लेवल के खो-खो खिलाड़ी की मौत, 4 घायल

रामलीला देखने मछलीशहर जा रहे थे धरम सरोज, तेज रफ्तार बाइक से हुई आमने-सामने की टक्कर

जौनपुर। जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में स्टेट लेवल के खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (22) की मौत हो गई। वह बुधवार रात अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से रामलीला देखने मछलीशहर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-अरुआवा रोड पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने धरम सरोज को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े पांचों लोग

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे धरम सरोज अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से मछलीशहर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग कई फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

टक्कर की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने धरम सरोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चार लोगों का उपचार किया जा रहा है।

परिवार का इकलौता बेटा था धरम

मृतक धरम सरोज जौनपुर के लाजीपार गांव के निवासी थे। वह खो-खो के स्टे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button