डंडों से पीटकर हत्या, कार से कुचलकर मौत – इंसानियत शर्मसार

  • ट्रांस यमुना में डंडों से पीटकर मासूम जानवर की जान ली गई
  • कमला नगर में कार से कुचलकर की गई बेरहमी, आरोपी ने दी धमकी
  • CCTV में कैद हुई क्रूरता, पशु प्रेमियों में आक्रोश

आगरा।  संवेदनशीलता देखने को मिली है। एक मामला ट्रांस यमुना क्षेत्र का है, जहां एक पालतू कुत्ते को लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटकर मार दिया गया। दूसरा मामला कमला नगर क्षेत्र का है, जिसमें एक कुत्ता कार से कुचल दिया गया।

डंडे से पीटकर मौत

श्याम नगर इलाके में रहने वाले एक अधिवक्ता ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक भूरे रंग का कुत्ता रोजाना उनके साथ टहलने जाता था और उनके घर के बाहर सोता था। रविवार की शाम पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के उस कुत्ते पर डंडों से हमला कर दिया। हमला इतना हिंसक था कि कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घर पर लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हुई, जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

स्थानीय लोगों और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक शेल्टर होम संचालिका ने बताया कि कुछ समय पहले ही उस कुत्ते की नसबंदी करवाई गई थी और स्थानीय निवासियों को साफ हिदायत दी गई थी कि उसे किसी तरह की हानि न पहुंचाई जाए।

 कार से कुचलने की घटना

कमला नगर में एक परिवार के रिश्तेदार ने गलती से नहीं, बल्कि कथित रूप से लापरवाही से एक कुत्ते को अपनी कार से कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी के पहिए के नीचे आने के बाद कुत्ते को कुछ दूरी तक घसीटा गया। जब स्थानीय लोग विरोध करने पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने धमकी और बदतमीजी की।

पशु प्रेमियों और क्षेत्रीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को वकील बताकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading