गोविंदा की पत्नी सुनीता ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • तलाक की अफवाहों पर सुनीता का तीखा पलटवार, कहा – ‘भौंकने दो’

  • 38 साल की शादी पर सवाल उठाने वालों को सुनीता ने सुनाई खरी-खरी

  • ‘लोग कुत्ते हैं तो भौंकेंगे’ – तलाक की अफवाहों पर सुनीता का बयान

मुंबई।  90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें तेज़ थीं। लेकिन अब सुनीता ने खुद सामने आकर इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सुनीता आहूजा का दो टूक जवाब
एबीपी से बातचीत में सुनीता ने तलाक की खबरों को लेकर कहा,

“मेरी शादी को लेकर जो भी नेगेटिविटी फैला रहे हैं, उन्हें यही कहूंगी – ये लोग कुत्ते हैं तो भौंकेंगे ही।”

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी शादी मजबूत है और वह अपने निजी रिश्ते को लेकर बहुत स्पष्ट हैं।

38 साल की मजबूत शादी पर सवाल क्यों?
गोविंदा और सुनीता की शादी को 38 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी और तब से लेकर अब तक हर उतार-चढ़ाव के बावजूद साथ हैं।

हालांकि हाल ही में सुनीता ने एक इंटरव्यू में ये स्वीकार किया था कि वह और गोविंदा अब एक ही छत के नीचे नहीं रहते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दोनों के रिश्ते में दरार है।

गोविंदा की भी सफाई
पिछले साल भी जब तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, तब गोविंदा के मैनेजर ने भी इन खबरों को “बेबुनियाद” बताया था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा अपने परिवार के साथ खुश हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।

Back to top button