आगरा की जामा मस्जिद में नमाज से पहले मिला बैग- अंदर था जानवर का सिर

  • घटना के बाद मस्जिद में जमा हुई भीड़, रोष व्याप्त

  • CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान, चार घंटे में गिरफ्तारी

  • आरोपी नजरूद्दीन से पूछताछ जारी, पुलिस जुटी जांच में

आगरा ।आगरा में जुमे की नमाज से कुछ घंटे पहले शाही जामा मस्जिद परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैग में जानवर का सिर बरामद हुआ। इस घटना से मुस्लिम समाज में भारी नाराज़गी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। जांच में यह एक सोची-समझी साजिश प्रतीत हो रही है, जिसके पीछे सांप्रदायिक तनाव भड़काने की मंशा देखी जा रही है।

शुक्रवार सुबह नमाज से पहले आगरा की शाही जामा मस्जिद में एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जब बैग खोला गया तो उसमें जानवर का सिर रखा मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया। मस्जिद कमेटी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने फौरन बैग को हटवाया और मस्जिद परिसर की सफाई करवाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि गुरुवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एक युवक ने यह बैग मस्जिद में रखा था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की पहचान नजरूद्दीन के रूप में हुई जिसे 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जानवर का सिर दुकान से खरीदकर रखा था। पुलिस उससे यह पता करने में जुटी है कि उसने यह हरकत क्यों की और कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं।

मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने इस घटना को साजिश करार दिया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह घटना मुसलमानों को भड़काने की कोशिश है, लेकिन समुदाय संयम से काम ले रहा है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
महाशिवरात्रि पर मंदिर जाने निकलीं दो किशोरियां लापता

लखनऊ। Sarojini Nagar थाना क्षेत्र से महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकलीं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों की…

Continue reading