- अभियान का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के हाथों में सौंपा गया
- बार-बार चुनावों से होती है प्रशासनिक और आर्थिक क्षति: भाजपा नेता
- समान चुनाव प्रणाली से विकास योजनाओं को मिलेगा निरंतर समर्थन
अम्बेडकरनगर। देश में लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अवधारणा के पक्ष में जनपद स्तरीय जनजागरूकता अभियान शुरू करने की रणनीति तैयार कर ली है। यह अभियान पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तथा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में चलाया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा को सौंपी गई जिला संयोजक की जिम्मेदारी
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा को कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह पहल राजनीति से ऊपर उठकर देशहित और लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने से अरबों रुपये की होगी बचत
वर्मा ने बताया कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे न केवल अरबों रुपये की बचत होगी, बल्कि सरकार और प्रशासन विकास योजनाओं पर ज्यादा केंद्रित हो सकेंगे। इससे शासन व्यवस्था भी अधिक सुचारु बन सकेगी।
हर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर चलेगा जनजागरूकता अभियान
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नुक्कड़ सभाएं, संवाद कार्यक्रम, पत्रक वितरण और सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को इस अवधारणा के लाभों से अवगत कराया जाएगा।
रणनीति तय करने को जुटे प्रमुख भाजपा नेता
अभियान की रणनीति तय करने हेतु आयोजित बैठक में कार्यक्रम के सह संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, पंकज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना और पूर्व सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जन समर्थन प्राप्त करने का संकल्प लिया।