- हफ्ते में सिर्फ तीन दिन खुले शेयर बाजार
- सेंसेक्स में 3,396 अंकों की कुल बढ़त
- विदेशी निवेशकों ने ₹14,670 करोड़ के शेयर खरीदे
गुरुवार को बड़ी तेजी, सेंसेक्स 1,500 से ज्यादा अंक उछला
17 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1,509 अंक यानी करीब 1.96% की बढ़त के साथ 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 414 अंक (1.77%) चढ़कर 23,852 पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बढ़त रही। जोमैटो, ICICI बैंक और एयरटेल जैसे दिग्गज स्टॉक्स ने लीड किया।
बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी
निफ्टी के 50 में से 43 शेयर हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2.23% की बढ़त रही। इसके साथ ही फाइनेंशियल सर्विसेज, सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस और ऑटो सेक्टर्स में भी मजबूती देखने को मिली।एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला
अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बावजूद एशिया में कई प्रमुख बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ।








