प्रेम विवाह के बाद ससुराल में परिवार का गुस्सा, बहू को लात-घूंसों से पीटा

  • ससुराल में प्रेम विवाह के बाद हिंसा का शिकार हुई दुल्हन, परिवार ने किया हमला
  • गांव में प्रेम विवाह के खिलाफ हुआ विरोध, ससुराल वालों ने की मारपीट और गालियां
  • काजल के प्रेम विवाह के बाद ससुराल में बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

अम्बेडकरनगर।  अवधना इस्माइलपुर (मालीपुर)। गांव की एक युवती ने अपने प्रेमी से विवाह किया, लेकिन ससुराल पहुंचते ही परिवार वालों ने उसे गालियां देकर भगा दिया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अवधना इस्माइलपुर गांव की है। पीड़िता काजल (नाम बदला हुआ) ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से गांव के रवि वर्मा के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों ने 8 अप्रैल को शिव बाबा मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद 18 अप्रैल को जब वह अपने पति के साथ ससुराल पहुंची, तो रवि की मां गुड़ना देवी, भाई राजेश वर्मा, रमाकांत वर्मा, राजू वर्मा और उसकी पत्नी ने उन पर लाठी-डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। साथ ही गाली-गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। काजल ने आरोप लगाया कि परिवार वालों ने उसे बहू मानने से इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर वह दोबारा आई तो उसकी जान ले लेंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। इस मामले ने एक बार फिर जाति और समाज के दकियानूसी रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने युगल की सुरक्षा का भी इंतजाम किया है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading