KGMU में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा- पत्थरबाजी में डॉक्टर घायल

  • अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर अतिक्रमणकारियों का हमला
  • पत्थरबाजी में एक डॉक्टर घायल, तनावपूर्ण हालात
  • छह महीने से नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटा

लखनऊ। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जबरदस्त बवाल हो गया। अतिक्रमणकारियों ने पत्थरबाजी कर दी, जिसमें एक डॉक्टर घायल हो गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को कई थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। मेडिकल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शनिवार दोपहर के समय KGMU प्रशासन द्वारा नेत्र रोग विभाग के पीछे वर्षों से फैले अवैध कब्जे को हटाने का प्रयास किया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारियों ने टीम पर पथराव कर दिया, जिससे एक डॉक्टर घायल हो गए। डॉक्टरों और स्टाफ में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, मेडिकल प्रशासन पिछले छह माह से अतिक्रमण हटाने के नोटिस दे रहा था, लेकिन कब्जेदार टस से मस नहीं हो रहे थे।

घटना के बाद, डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे हड़ताल पर जा सकते हैं। उनका कहना है कि कैंपस में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कब्जाधारी भी अपने समर्थकों को बुलाकर विरोध को और भड़काने लगे।

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई थानों से अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए अतिक्रमणकारियों को पीछे खदेड़ना शुरू किया। मेडिकल स्टाफ भी अपने-अपने विभागों से बाहर निकल आया और कार्रवाई का समर्थन किया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading