क्यों विनीत कुमार सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई धूम?

  • विनीत कुमार सिंह की जिंदगी में आई नई खुशी
  • अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने शेयर की खुशखबरी
  • ‘छावा’ और ‘जाट’ के अभिनेता का पेरेंट्स बनने का सफर

मुंबई। ‘छावा’ और ‘जाट’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी पत्नी रुचिरा सिंह के प्रेग्नेंसी की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरों के साथ शेयर की। विनीत ने अपने पोस्ट में लिखा, “नई जिंदगी और यूनिवर्स के प्यार के साथ मिला भगवान का आशीर्वाद, बेबी जल्द आ रहा है। नमस्ते, लिटिल वन, हम आपका स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।” उनकी पोस्ट की गई तस्वीरों में रुचिरा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिसे विनीत प्यार से टच करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

इस खुशखबरी के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाई का सैलाब आ गया। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (गुलाटी) ने कमेंट किया, “बधाइयां “, जबकि ‘ब्रीद’ फेम अभिनेता अमित साध ने लिखा, “ये सबसे बड़ी न्यूज है!” ‘ज्वेल थीफ’ स्टार कुणाल कपूर ने भी उन्हें बधाई दी। निर्देशक जोया अख्तर, राघव जुयाल और रिद्धि तिवारी जैसी हस्तियों ने भी कमेंट सेक्शन में प्यार लुटाया।

प्रोफेशनल फ्रंट पर भी धमाल

विनीत कुमार सिंह ने 2018 में ‘मुक्काबाज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और हाल ही में ‘छावा’ और ‘जाट’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। ‘छावा’ में उनके किरदार ‘कवि कलश’ को खूब पसंद किया गया, जबकि ‘जाट’ में उन्होंने रणदीप हुड्डा के छोटे भाई ‘सोमुलू’ का रोल निभाया। अब उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियों का मौसम है, और फैंस उनके इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading