एक रास्ते ने खड़ा किया बवाल! आखिर क्यों भड़के दो पक्ष इतने ज्यादा?

  • दो पक्षों के बीच सड़क को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
  • महिलाओं और युवतियों को बनाया गया हिंसा का निशाना
  • झारखंड से आए हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला

औरंगाबाद। औरंगाबाद (बिहार) के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरडीह मोहल्ले में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की महिला व युवती समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना में घायल हुए लोगों की पहचान बारुण प्रखंड के नरारी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत किस्मत कर्मा गांव निवासी शिवनारायण सिंह, उनकी पत्नी श्रद्धा देवी, बेटियां पूनम कुमारी और बबीता कुमारी, बहन राजकुमारी देवी और उसकी बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है।

बहन के घर आए भाई पर हमला, झारखंड से बुलाए गए लोगों पर आरोप

घायल शिवनारायण सिंह ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी बहन से मिलने पिपरडीह मोहल्ला आए थे। रास्ते को लेकर उनकी बहन और उसके देवर के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि बहन के देवर ने झारखंड से छतरपुर निवासी अपने साले रामनंदन सिंह, अजीत सिंह और सुजीत सिंह को बुलवाकर हमला करवा दिया।

आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से महिलाओं को बेरहमी से पीटा, जिससे सभी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading