कैसे एक हॉस्टल के अजीब घटनाएँ मधु के जीवन को बदल देती हैं?

  • ‘खौफ’ सीरीज: डर और सस्पेंस का अद्भुत संयोजन
  • हॉस्टल के रहस्यमी फ्लोर में किसका है साया?
  • मधु का संघर्ष- अतीत को छोड़कर नए जीवन की ओर

नई दिल्ली।  ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज चर्चा का विषय बन गई है, जो न केवल दर्शकों को डराने में कामयाब हो रही है, बल्कि गहरे सवालों को भी सामने ला रही है। इस सीरीज की सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी आपको एक बार देखते ही अपनी ओर खींच लेगी। यदि आप हॉरर ड्रामा के शौकिन हैं, तो यह सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती है।

दिल्ली के एक डरावने हॉस्टल का रहस्य
‘खौफ’ सीरीज की शुरुआत दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल से होती है, जहां के एक फ्लोर पर अजीब घटनाएँ घटने लगती हैं। इस फ्लोर पर एक आत्मा का साया है, जो हॉस्टल की लड़कियों को बाहर जाने से रोकता है। कहानी में हर कदम पर नया ट्विस्ट और रहस्य देखने को मिलता है, जिससे दर्शक लगातार आकर्षित रहते हैं।

रूम नंबर 333 और उसकी रहस्यमी मौत
कहानी की मुख्य किरदार, मधु (मोनिका पंवार) है, जो अपने अतीत को भूलने के लिए ग्वालियर से दिल्ली आती है। नौकरी मिलने के बाद, वह एक सस्ता गर्ल्स हॉस्टल ढूंढती है और रूम नंबर 333 में जगह लेती है। यह वही कमरा है जहां एक लड़की की रहस्यमयी मौत हो चुकी है। इसके बाद, हॉस्टल की लड़कियां जैसे इस फ्लोर पर कैद हो गई हैं। धीरे-धीरे, मधु को इस फ्लोर के अजीब रहस्यों का पता चलता है और वह इस खौफनाक रहस्य को उजागर करने की कोशिश करती है।

Back to top button