Hero ने 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं- जानिए ये कैसे संभव हुआ

  • टू-व्हीलर सेगमेंट ने दिखाई मजबूती, बिक्री में 7.71% की उछाल
  • अप्रैल 2025 में Hero और Maruti Suzuki ने फिर मारी बाज़ी
  • वित्त वर्ष 2024-25 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रफ्तार तेज़

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए सकारात्मक रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में देशभर में कुल 2.6 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 6.46% की वृद्धि दर्शाती है।

इस दौरान टू-व्हीलर सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे वित्त वर्ष में 1.88 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो वर्ष 2023-24 के मुकाबले 7.71% ज्यादा रही। वहीं, कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मामूली गिरावट देखी गई। वर्ष 2024-25 में 10,08,623 कमर्शियल वाहन बिके, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 10,10,324 था—यानि 0.17% की गिरावट दर्ज हुई।

अप्रैल 2025 में भी दिखी सकारात्मक शुरुआत

वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत भी बिक्री के लिहाज से बेहतर रही। अप्रैल 2025 में देशभर में 22 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 2.95% अधिक है। टू-व्हीलर कैटेगरी में 16 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई, जिसमें 2.25% की वृद्धि दर्ज की गई।

Hero और Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार

दोपहिया वाहनों की बिक्री में Hero MotoCorp ने अप्रैल 2025 में 5.11 लाख यूनिट्स बेचकर बाज़ार में 30% हिस्सेदारी हासिल की और इस कैटेगरी में टॉप पर रही।
वहीं, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में Maruti Suzuki ने एक बार फिर बाज़ी मारी। कंपनी ने अप्रैल महीने में 1,38,021 कारें बेचीं और 39.44% मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर रही।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading