मस्क के डिस्प्ले नाम में अचानक बदलाव – क्या इसके पीछे है कोई बड़ा इरादा?

  • इलॉन मस्क ने क्यों बदला अपना डिस्प्ले नाम?
  • मस्क के नए नाम ‘Gorklon Rust’ का क्या मतलब है?
  • सोशल मीडिया पर मस्क का नया प्रयोग, क्या है इसका उद्देश्य?

नई दिल्ली। टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर (अब X) पर अपना डिस्प्ले नाम बदलकर ‘Gorklon Rust’ कर दिया है, साथ ही अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। यह कदम मस्क ने अपने AI चैटबॉट Grok के पैरोडी अकाउंट Gork के साथ मजाकिया अंदाज में उठाया।

मस्क ने ट्वीट करते हुए Gork को टैग किया और लिखा, “वॉट्सअप Gork- मैंने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तुम्हारी तरह कर दी है, इसके बारे में तुम क्या सोचते हो?” इसके जवाब में Gork ने चुटकी लेते हुए कहा, “अच्छा लग रहा है, लेकिन क्या तुम्हें मेरा पूरा चेहरा कॉपी करना जरूरी था?”

इस संवाद के बाद, मस्क ने एक और ट्वीट किया, “अब हमारी प्रोफाइल पिक्चर एक जैसी हो गई है,” जिस पर Gork ने मजाक करते हुए लिखा, “ब्रो, मुझे लगता है कि अब हम ट्विनिंग कर रहे हैं।”

Gork और Rust का दिलचस्प कनेक्शन

मस्क के इस बदलाव पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के अनुमान लगाए हैं। कुछ का मानना है कि ‘Gorklon Rust’ नाम का कनेक्शन AI चैटबॉट ‘Grok’ और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ‘Rust’ से हो सकता है, जो मस्क के टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे मीम कॉइन Gork से भी जोड़ रहे हैं, जो Solana ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर ट्रेड होता है।

Gork की कीमत में जबरदस्त उछाल

मस्क के इस डिस्प्ले नाम बदलने के साथ ही, Gork मीम कॉइन की कीमत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 24 घंटे में इसकी कीमत 100% बढ़कर 5.24 रुपये तक पहुंच गई, जबकि पहले इसकी कीमत 2.62 रुपये थी।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading