
- क्या आपके पास सोने और चांदी का सही निवेश है?
- भारत में सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं और इसका असर आम लोगों पर
- सोने की खरीदारी के समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
मुंबई। आज यानी 7 मई को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹605 बढ़कर ₹97,493 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 10 ग्राम सोने का दाम ₹96,888 था। इस सप्ताह के पहले तीन दिनों में सोना ₹3,539 महंगा हो चुका है, जबकि 3 मई को यह ₹93,954 प्रति 10 ग्राम था।
चांदी की कीमत भी इस दौरान ₹279 बढ़ी है, और अब इसका दाम ₹96,133 प्रति किलो हो गया है। पहले यह ₹95,854 प्रति किलो थी। इस सप्ताह अब तक चांदी ₹2,008 महंगी हो चुकी है। 3 मई को यह ₹94,125 प्रति किलो थी।
महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतें
- दिल्ली- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,900, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,150।
- मुंबई-10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000।
- कोलकाता- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000।
- चेन्नई-10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000।
- भोपाल- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,800, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,050।
सोने की कीमतों में साल 2025 में अब तक ₹21,321 की बढ़ोतरी
2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹97,493 प्रति 10 ग्राम हो गई है, यानी अब तक ₹21,321 का इज़ाफा हुआ है। वहीं, चांदी भी ₹10,116 बढ़कर ₹96,133 प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले ₹86,017 प्रति किलो थी।








