कौन-कौन सी फिल्में सोनू सूद के सामाजिक छवि को दर्शाती हैं?

  • सोनू सूद को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा सम्मान
  • कोविड काल में सेवा भाव का मिला वैश्विक पुरस्कार
  • मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में सोनू सूद निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

हैदराबाद।बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को वैश्विक मंच पर बड़ी सम्मानना मिलने जा रही है। 31 मई 2025 को हैदराबाद के हिटेक्स एरिना में होने जा रहे 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के ग्रैंड फिनाले में उन्हें ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड संगठन ने इस बात की औपचारिक घोषणा की। संगठन ने सोनू सूद की सूद चैरिटी फाउंडेशन के ज़रिए समाज के प्रति किए गए योगदान को सराहते हुए उन्हें इस पुरस्कार का पात्र बताया। खास बात यह भी है कि सोनू इस समारोह में बतौर आधिकारिक जज भी शामिल होंगे और अगली मिस वर्ल्ड के चयन में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

“यह सम्मान मेरे सभी साथियों के नाम” – सोनू सूद

सोनू सूद ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मिस वर्ल्ड संगठन से ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है। यह मुझे और मेरी टीम को आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। मैं यह सम्मान सूद चैरिटी फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और समर्थकों को समर्पित करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि उनकी संस्था अब मिस वर्ल्ड संगठन के साथ मिलकर कैंसर मुक्त दुनिया के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगी।

कोविड संकट में बने थे मसीहा

कोविड-19 महामारी के दौरान सोनू सूद ने सूद चैरिटी फाउंडेशन और ‘सोनू सूद चैरिटी क्लब’ (SSCC) के जरिए लाखों लोगों की मदद की थी। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, मेडिकल सहायता देने, मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने और रोजगार प्रशिक्षण जैसे कई कार्य किए।

Back to top button