कैसे एक सिंगर का फैसला बन सकता है जनभावना की आवाज?

  • भारत पर हमलों के बीच सिंगर का कड़ा रुख, तुर्की और अजरबैजान को किया ब्लॉक
  • पाक-समर्थन से नाराज़ विशाल मिश्रा का बयान वायरल
  • सोशल मीडिया पर उठी ‘तुर्की बॉयकॉट’ की लहर, सिंगर ने दी चिंगारी

नई दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच सिंगर-कंपोजर विशाल मिश्रा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा कि वह कभी भी तुर्की और अजरबैजान नहीं जाएंगे। यह फैसला तुर्की द्वारा पाकिस्तान को भारत पर हमलों में समर्थन देने के कारण लिया गया है।

“कभी नहीं जाऊंगा तुर्की-अजरबैजान”

विशाल मिश्रा ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मैं कभी तुर्की और अजरबैजान नहीं जाऊंगा। न कॉन्सर्ट के लिए, न छुट्टी के लिए। मेरी बात याद रखना… कभी नहीं!” उनके इस पोस्ट को फैंस का भारी समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें “हीरो” बताया, तो कुछ ने कहा कि वे उनके फैसले पर गर्व करते हैं।

एक यूजर दक्षय देसाई ने लिखा, “बॉलीवुड में ऐसे कम ही लोग हैं। बड़े स्टार चुप हैं।” वहीं, निरव मेहता ने कमेंट किया, “भाई, आपने हमें गर्व महसूस कराया।”

कुशाल टंडन की मां ने भी कैंसल की तुर्की ट्रिप

विशाल मिश्रा के बाद अब एक्टर कुशाल टंडन की मां ने भी अपनी तुर्की यात्रा रद्द कर दी है। कुशाल ने सोशल मीडिया पर बताया, “मेरी मां और उनकी सहेलियां अगले महीने तुर्की जाने वाली थीं, लेकिन उन्होंने ट्रिप कैंसल कर दी। उन्हें एयरलाइंस या होटल से कोई रिफंड नहीं मिला, फिर भी उन्होंने फैसला बदला।”

भारत-पाकिस्तान में जारी है सैन्य टकराव

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें पाकिस्तान के 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में खुलासा किया कि पाकिस्तान तुर्की निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, जिसके बाद से तुर्की की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विशाल मिश्रा जैसे कलाकारों का यह कदम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दे रहा है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading