जौनपुर में पुलिस चौकी में घुसी तेज़ रफ़्तार ट्रक, एक मरा एक सिपाही गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरपतहां क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी में घुस गयी जिससे चौकी में मौजूद एक सफ़ाई कर्मी की मौत हो गयी जबकि एक सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शाहगंज- सुल्तानपुर रोड पर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात सिपाही प्रेम सिंह और चौकी की साफ़ सफ़ाई करने वाला राजकुमार बैठे थे। मध्य रात्रि तक़रीबन डेढ़ बजे एक ट्रक अनियन्त्रित होकर चौकी में घुस गया।

ट्रक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि ज़ोरदार आवाज़ के साथ पुलिस चौकी पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। आवाज़ सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में सीओ शाहगंज , कोतवाल और सरपतहां एस ओ मौके पर पहुंच गए। सिपाही और सफ़ाई कर्मी को अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने सफाई कर्मी 38 वर्षीय राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल सिपाही को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *