
अम्बेडकरनगर। बिना मेहनत के जल्दी पैसा कमाने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। शेयर बाजार में निवेश कर रकम गंवाने के बाद परिवार के सवालों से बचने के लिए युवक ने खुद के साथ लूट की झूठी वारदात गढ़ दी। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें पूरी सच्चाई सामने आ गई।
बैंक में जमा करने के लिए निकला था युवक
मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी सचिन घर से बैंक में जमा करने के लिए 53 हजार रुपये लेकर निकला था। परिजनों को यही बताया गया था कि वह सीधे बैंक जाकर रकम जमा करेगा। लेकिन रास्ते में उसने 50 हजार रुपये शेयर बाजार में लगाने का फैसला कर लिया।
निवेश डूबा, बढ़ी परेशानी
शाम तक युवक को पता चला कि शेयर बाजार में लगाया गया पैसा डूब गया है। रकम वापस न मिलने से वह घबरा गया। घर लौटकर पैसे न दे पाने और परिजनों के सवालों से बचने के लिए उसने एक झूठी कहानी तैयार की। उसने खुद को लूट का शिकार दिखाने का निर्णय लिया।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस








