कौशांबी में दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को दस साल की सजा

कौशांबी । उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले की एक अदालत ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में सात साल बाद अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास के साथ 33000 अर्थदंड की सजा सुनायी है।


अभियोजन के अनुसार बांदा जिले के बघेलाबारी गांव थाना फतेहगंज निवासी दिनेश कुमार कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के पूरे हजारी गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामला वर्ष 2014 का है। पीड़िता के पिता द्वारा आरोपी दिनेश कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया था ।


विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जिसकी सुनवाई अपर जिला जज 7 की अदालत में चली दोनों पक्षों को सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यो का परिशीलन करने के बाद अदालत ने दिनेश कुमार को दुष्कर्म का दोषी पाया और उसे 10 वर्ष की सजा के साथ 33000 अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *