सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु ने की। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना तय की गई।

बैठक की शुरुआत में लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग की ओर से पिछली बैठक के अनुपालन की स्थिति प्रस्तुत की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसके चलते जनपद की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा और सुधार से जुड़े कार्य पूरे कराए जा चुके हैं।

परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि यातायात नियमों के पालन को लेकर नियमित प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। वाहनों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

दुर्घटना सहायता करने वालों को मिलेगा सम्मान

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने की योजना पर चर्चा हुई। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमीटेरियन सम्मान देने की व्यवस्था पर सहमति बनी। संबंधित विभागों को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन का मानना है कि दुर्घटना के समय तुरंत सहायता मिलने से गंभीर स्थिति को टाला जा सकता है। इसलिए मदद करने वाले नागरिकों को पहचान देना जरूरी है।

Related Posts

होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading
निर्धारित समय के बाद भी नहीं पहुंचे शिक्षक, विद्यालयों में इंतजार करते मिले छात्र

अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *