अमन के बाद एक और हॉस्पिटल पर लटकी कार्रवाई की तलवार

अम्बेडकरनगर। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों की मनमानी का आलम थम नहीं रहा है। बच्चेदानी के ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत के मामले में अमन हॉस्पिटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है और अस्पताल को सील कर दिया गया था। अब एक प्रसूता की मौत के मामले में दूसरे अस्पताल पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

एक और जिस अस्पताल पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है वह जिला मुख्यालय नगर अकबरपुर के बसखारी रोड पर संचालित है। बसखारी रोड का अस्पताल के जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात महिला चिकित्सक का है। बताया जाता है कि संविदा की महिमा चिकित्सक निजी तौर पर अस्पताल का संचालन करती है। महिला चिकित्सक पर आरोप है कि प्रसूता की मौत लापरवाही से तब हो गई जब सीजर के लिए करीब 40 हजार रुपए की वसूली की गई थी।

आरोप यह भी है कि महिला की जहां मौत के बाद अस्पताल प्रशासन मृत्यु प्रमाण पत्र देने के लिए अतिरिक्त धन की मांग की जा रही है। 15 हजार रुपए दे पाने में असमर्थ महिला के परिजनों को मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।महिला के पुत्र ने सीएमओ से शिकायत की थी। शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इससे बसखारी रोड के हॉस्पिटल पर कार्रवाई होना सुनिश्चित माना जा रहा है।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *