प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद करीब 50 घरों और प्राथमिक विद्यालय में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विभागीय लापरवाही बनी संकट की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में घरेलू और ट्यूबवेल (कमर्शियल) बिजली लाइनें अलग-अलग हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते करीब 50 परिवारों और सरकारी स्कूल की बिजली को ट्यूबवेल लाइन से जोड़ दिया गया था।

इस कारण शाम होते ही कमर्शियल लाइन बंद हो जाती थी, जिससे गांव अंधेरे में डूब जाता था और स्कूल के बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

महिलाओं और ग्रामीणों का घेराव, तब जागा विभाग

समस्या से परेशान होकर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने गुलाबी गैंग की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ बहुआ पावर हाउस का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जब तक घरेलू लाइन बहाल नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

जनता के बढ़ते आक्रोश के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और जेई कमल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

बिजली बहाल, गांव में खुशी

विभाग की कार्रवाई के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

  • Related Posts

    EVM पर ममता बनर्जी के सवाल: ‘वोटिंग के बाद मशीन बदल सकते हैं’

    कोलकाता/मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुर्शिदाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते…

    Continue reading
    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से 1 की मौत, 6 घायल

    औरैया: जिले के अजीतमल क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो हार्वेस्टर कंबाइन को टक्कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *