प्रसपा से गठबंधन के लिये अखिलेश को कुछ बातें माननी पड़ेंगी: शिवपाल

बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरूवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिये वह समाजवादी पार्टी (सपा) से समझौता तक कर लेंगे लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनकी कुछ बातें माननी पड़ेंगी।

शिवपाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा “ विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना हमारा उद्देश्य है। भाजपा को जीतने नहीं देंगे, इसके लिए चाहे हमें समाजवादी पार्टी (सपा) से समझौता करना पड़े। भाजपा की सरकार से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है और इसे हराने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।”

उन्होंने कहा भाजपा को हराने के लिए वह सपा से भी गठबंधन कर लेंगे लेकिन इसके लिए अखिलेश यादव को उनकी कुछ बातें माननी पड़ेंगी। प्रसपा में जो नेता उनके साथ हैं वह भी उनके साथ ही सपा में चले जाएंगे लेकिन सपा मुखिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रसपा के नेताओं को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाए।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा “ हम सत्ता में आए तो 24 घंटे और हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार में बीए पास एक युवक और युवती को सरकारी नौकरी देंगे। अगर नौकरी नहीं दे पाए तो तत्काल बगैर ब्याज के पांच लाख रुपए का लोन दिया जाएगा ताकि वह खुद का व्यापार कर सकें। ”

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लाखों, करोड़ों युवा बेरोजगार हैं,महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गौरतलब हो कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव परिवर्तन रथ यात्रा लेकर जिले-जिले भर में जा कर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे है।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *