53 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपी गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले 53 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 53 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना शनिवार तड़के हुयी थी। उस समय पीड़िता अपने घर में अकेले थी। उसके दोनों बेटे अन्य शहरों में मजदूरी करते हैं और उसका पति दूसरे घर में सो रहा था।

उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गांव के ही तीन लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और अकेली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच है। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को अभियोग दर्जकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और सोमवार सुबह तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

वन विभाग ने मगरमच्छ होने से किया इनकार

बाराबंकी में वायरल मगरमच्छ की तस्वीर निकली फर्जी बच्चों को डराने के लिए की गई थी फोटो एडिटिंग सोशल मीडिया पर बिना जांच फैल गई अफवाह बाराबंकी। जनपद में सोशल…

Continue reading
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *