एलईडी लाइट और पक्के नालों से सजेगा अम्बेडकरनगर

  • नगर पालिका ने 65 लाख की विकास योजना शासन को भेजी, स्वीकृति का इंतजार

  • जलजमाव और अंधेरे से मिलेगी राहत, स्मार्ट लाइटों से निखरेगा शहर

  • बरसात से पहले शुरू होगा काम, नालों और लाइटिंग पर खास फोकस

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर ने शहर को जलजमाव और अंधेरे से राहत दिलाने के लिए 65 लाख रुपये की योजना शासन को भेजी है। प्रस्तावित योजना के तहत नालों का निर्माण और प्रमुख सड़कों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

पालिका के अनुसार, जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे 25 वार्डों में प्राथमिकता से नाले बनेंगे। फव्वारा तिराहा से संघतिया चौकी तक की सड़क पर ऊर्जा दक्ष लाइटें लगाकर सुरक्षा और सौंदर्य दोनों बढ़ाए जाएंगे।

पालिका अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही निविदा और तकनीकी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

Related Posts

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित

शाम 6 बजे बजा एअर रेड सायरन, बंद हुईं लाइटें पुलिस लाइन में मुख्य आयोजन, प्रशासन रहा सतर्क आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास अम्बेडकरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र…

Continue reading
ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर। जनपद पुलिस विभाग में नियुक्त महिला आरक्षी शिखा सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा से जिले और पुलिस विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस…

Continue reading