- भाजपा जिला कार्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर प्रेस वार्ता
- स्वदेशी को आर्थिक ताकत और सांस्कृतिक गर्व का आधार बताया
- ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार
अंबेडकर नगर। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी तेजी से कदम बढ़ा रही है। भाजपा द्वारा स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत का मूल आधार मानते हुए जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक विचार नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम विदेशी वस्तुओं की ओर आकर्षित होने के बजाय अपने देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें।
स्वदेशी: आर्थिक ताकत से सांस्कृतिक गर्व तक
त्रयंबक तिवारी ने कहा कि स्वदेशी का विचार कोई नया नहीं है। 19वीं सदी के अंत में बंगाल विभाजन के विरोध में शुरू हुआ स्वदेशी आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण पड़ाव बना। महात्मा गांधी के नेतृत्व में खादी और हस्तशिल्प जैसे परंपरागत उद्योग आत्मनिर्भरता के प्रतीक बने।
उन्होंने बताया कि आज योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद न केवल भारत की पहचान बन चुके हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर सराहे भी जा रहे हैं। इस विचार को आगे बढ़ाते हुए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों ने नई ऊर्जा प्रदान की है।
More Stories
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में भक्ति की बयार
वाल्मीकि जयंती पर शिवाला घाट में जीरो वेस्ट कार्यक्रम
रेलवे अनाउंसमेंट सिस्टम से गूंजे सुरक्षा संदेश, यात्रियों को दी गई अहम सलाह