‘अमृत वृष्टि’ और ‘वीकेयर’ बनीं निवेश का नया ज़रिया- ‘अमृत कलश’ योजना बंद

  • बैंक की नई स्कीमों में 7.75% तक सालाना ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ

  • ‘अमृत कलश’ बंद, लेकिन निवेशकों के लिए विकल्प जारी—अब FD पर और भी बेहतर रिटर्न

  • SBI की खास स्कीमों में निवेश का मौका, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की लोकप्रिय विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना ‘अमृत कलश’ को अब बंद कर दिया गया है। 1 अप्रैल 2025 से यह स्कीम बंद हो चुकी है। इस योजना में 400 दिनों की अवधि के लिए निवेश करने वालों को सालाना 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिल रहा था।

हालांकि निवेशकों के लिए विकल्प अभी भी खुले हैं। बैंक द्वारा चलाई जा रही एक अन्य योजना ‘अमृत वृष्टि’ में अब भी निवेश संभव है। इस एफडी स्कीम में 444 दिनों के लिए निवेश करने पर सामान्य ग्राहकों को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

इसके अलावा बैंक की एक और योजना ‘वीकेयर डिपॉजिट स्कीम’ भी उपलब्ध है, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है। इसमें 5 साल या उससे अधिक अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य दर से 1% अधिक ब्याज मिलता है। इस हिसाब से सीनियर सिटिजन को इस स्कीम में 7.50% तक का ब्याज प्राप्त हो सकता है।

इन योजनाओं में निवेश करने के लिए ग्राहक नजदीकी बैंक शाखा में जाकर फॉर्म भर सकते हैं या फिर डिजिटल माध्यमों—जैसे इंटरनेट बैंकिंग या SBI YONO ऐप—का उपयोग करके ऑनलाइन निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही, इन विशेष डिपॉजिट योजनाओं पर लोन सुविधा भी उपलब्ध है, ठीक उसी तरह जैसे किसी सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर दी जाती है।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading