जौनपुर में मां के डांटने से नाराज तीन सगी बहनों ने ट्रेन से कटकर जान दी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मां की डांट के बाद तीन सगी बहनों ने गुरुवार की देर रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच घटना की जांच शुरु कर दी है।


पुलिस के अनुसार जिले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी राजेंद्र गौतम की पांच बेटियां रेनू, ज्योति, प्रीति(16) आरती(14) काजल(11) और एक बेटा गणेश(18) है। राजेंद्र गौतम की 9 साल पहले मौत हो गई थी। इनकी पत्नी आशा देवी पूरी तरह नेत्रहीन है। परिवार पूरी तरह से गरीबी से लड़ रहा है।


आशा विधवा पेंशन के नाम पर 500 महीने में पाती है, जबकि बेटा गणेश दिहाड़ी पर गांव में ही मजदूरी करता था। जबकि बेटियां आसपास कटाई, मड़ाई करती थीं। परिवार का खर्च किसी तरह चलाता था। इसी साल मई में रेनू की शादी हुई थी।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *