एंबुलेंस में गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग रामकृष्ण को बिल्हौर से कानपुर रेफर किया गया था, डेढ़ घंटे तक जाम में मरीज तड़पता रहा और इस दौरान परिजन परेशान हो गए।आक्सीजन के सहारे महज 2 से 3 किमी. का सफर तय करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया और मरीज की जान सांसत में फंस गई।
परिजन उनके हाथ-पैर को सहलाते रहे और तौलिया से पसीना पोछते रहे। एंबुलेंस सायरन बजाती रही लेकिन जाम खुलवाने वाला कोई नहीं दिखा। करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के लोग मरीज को मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल में आकर भर्ती कराया।
कानपुर में जीटी रोड पर मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल के सामने अतिक्रमण अभियान के चलते रविवार दोपहर भीषण जाम लग गया। मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल से लेकर गुरुदेव चौराहे तक करीब 2 किमी. से भी ज्यादा लंबे जाम में वाहन रेंगते रहे। इसमें कई एंबुलेंस फंसी रही।