बांग्लादेश में जल्द चुनाव की अपील- मोदी ने यूनुस से की अहम चर्चा

  • BIMSTEC बैठक में भारत-बांग्लादेश संबंधों पर हुई गहरी बातचीत
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और स्थिर लोकतंत्र पर दिया जोर
  • भारत का BIMSTEC पर फोकस, SAARC को दरकिनार करने की रणनीति जारी

बैंकॉक। थाईलैंड में आयोजित BIMSTEC समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस से द्विपक्षीय वार्ता की। इस मुलाकात में मोदी ने बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने की अपील की और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने ऐसे किसी भी बयान से बचने की सलाह दी, जिससे दोनों देशों के संबंध प्रभावित हों।

बांग्लादेश में चुनाव और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चर्चा

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूनुस से लोकतंत्र और स्थिर शासन की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में एक लोकतांत्रिक और स्थायी सरकार देखना चाहता है। इसके अलावा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा भी बैठक में प्रमुख रहा, जिस पर यूनुस ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएगी।

Related Posts

करूर रैली के बाद विजय पहली बार रैली करेंगे

पुडुचेरी। तमिलनाडु के करूर में सितंबर में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और TVK प्रमुख एक्टर विजय पहली बार रैली करने जा रहे हैं। पुलिस ने 9 दिसंबर को पुडुचेरी…

Continue reading
नहर में फेंकी गई बेटी जिंदा लौटी, पिता को जेल से छुड़ाने की गुहार

फिरोजपुर, पंजाब। 68 दिन पहले अपने पिता द्वारा नहर में फेंकी गई लड़की अब जिंदा लौट आई है और अपने पिता को जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रही…

Continue reading