
- विरोध करने पर आरोपी रोने लगा और मौके से फरार हो गया
- पुलिस कार्रवाई न होने पर एक्टिविस्ट ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
- पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की
वाराणसी। वाराणसी में एक सोशल एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया कि ऑटो से सफर के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने उनसे अश्लील हरकत और बातचीत की। एक्टिविस्ट के अनुसार आरोपी ने पहले पैर से टच किया और फिर होटल चलने का प्रस्ताव देते हुए 2 हजार रुपये ऑफर किए। विरोध करने पर आरोपी रोने लगा और ऑटो से उतरकर भाग गया।
एक्टिविस्ट ने बताया कि उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया, लेकिन मौके पर मौजूद किसी ने मदद नहीं की। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मिलने का समय मांगा और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अवैध देह व्यापार पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने शिकायत रखने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होना गंभीर लापरवाही है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।








