
जलालपुर में अवधी संगीत से जुड़े दर्शकों के लिए नया गीत तैयार है। पंचम परदेशी का एल्बम ‘भीमाबाई के आंगनवा बजे बजाना’ 5 अप्रैल को रिलीज होगा। यह गीत डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर लाया जा रहा है।गीत की पूरी शूटिंग जलालपुर के ग्रामीण इलाकों में की गई है। इसमें स्थानीय परिवेश और सांस्कृतिक झलक को दिखाने की कोशिश की गई है।गाने में मुख्य भूमिका में अमित खेसारी के साथ रूबी और खुशबू नजर आएंगी। निर्देशन आर. एल. देवर्षि ने किया है। संगीत जेड राकेश और सुमित राज ने तैयार किया है। गीत के बोल संदीप कवि शनि आर ने लिखे हैं।निर्माता सोनू गौड हैं। शूटिंग टीम में आर्ट डायरेक्टर विकास निषाद, प्रोडक्शन मैनेजर शुभम यादव और कैमरामैन कैफ शामिल रहे।यह गीत 5 अप्रैल को पंचम परदेशी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।








