राजकीय निर्माण निगम के पूर्व परियोजना प्रबन्धक की जमानत अर्जी खारिज

अम्बेडकरनगर। पांच करोड़ रुपए से अधिक सरकारी धन का गबन करने के बहुचर्चित मामले में आरोपी की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीएन मिश्र ने खारिज कर दी। मामला पांच वर्ष पूर्व अनुबन्ध की शर्तों का उल्लंघन कर तत्कालीन परियोजना प्रबन्धक आईपी सिंह की ओर से मेसर्स सांईनाथ स्टेट्स प्राईवेट लिमिटेड हैदराबाद को करोड़ों रुपए भुगतान करने का है।

सत्र न्यायालय में आरोपी आईपी सिंह उर्फ इन्दू प्रकाश सिंह की जमानत अर्जी पर वादी के अधिवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने विरोध किया जब कि बचाव पक्ष ने अपने मुवक्किल को निर्दोष बताया। अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

Related Posts

वन विभाग ने मगरमच्छ होने से किया इनकार

बाराबंकी में वायरल मगरमच्छ की तस्वीर निकली फर्जी बच्चों को डराने के लिए की गई थी फोटो एडिटिंग सोशल मीडिया पर बिना जांच फैल गई अफवाह बाराबंकी। जनपद में सोशल…

Continue reading
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *