
नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन विभिन्न राज्यों में स्थानीय पर्व और आयोजनों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। महीने की शुरुआत ही छुट्टी से होगी, क्योंकि 1 अप्रैल को सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे और इस दिन किसी भी तरह का ऑफलाइन बैंकिंग काम नहीं हो पाएगा।
हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक इन डिजिटल माध्यमों से पैसे का लेनदेन और अन्य जरूरी काम आसानी से निपटा सकेंगे।
वहीं, शेयर बाजार की बात करें तो अप्रैल महीने में कुल 10 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें 8 दिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा बाजार Good Friday (3 अप्रैल) और Ambedkar Jayanti (14 अप्रैल) के अवसर पर भी बंद रहेगा।
इस तरह अप्रैल में बैंकिंग और शेयर बाजार दोनों ही क्षेत्रों में कई दिनों तक कामकाज ठप रहेगा, ऐसे में ग्राहकों और निवेशकों को पहले से अपनी योजना बनाकर जरूरी काम समय पर निपटाने की सलाह दी गई है।








