छुपा कर रखी गयी प्रतिबंधित खाद छापेमारी में पकड़ी गयी

बहराइच। उत्तर प्रदेश में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिये बहराइच स्थित नवाबगंज कस्बे में स्थित खाद की दुकान पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा की गयी छापेमारी में 261 बोरी प्रतिबंधित खाद बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खाद बिक्रेता ने खाद संकट को देखते हुये नकली खाद किसानों में वितरित करने के लिये इसका भंडारण किया था। गुरुवार को हुयी छापेमारी में बरामद की गयी प्रतिबंधित खाद के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें ये नमूले फेल होने पर शनिवार को बिक्रेता के खलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।


जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि नवाबगंज कस्बे में खान ट्रेडर्स कंपनी के नाम से खाद की दुकान संचालित है। यहां पर प्रतिबंधित खाद बेचे जाने की सूचना मिली। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 261 बोरी प्रतिबंधित खाद मिली। पांडे ने बताया कि इनमें एनपीके खाद 72 बोरी, पोटाश 29 बोरी और एनपीआर 60 बोरी दुकान में डंप मिली। बरामद खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच में सभी नमूने फेल पाये जाने के बाद नवाबगंज थाने में खान ट्रेडर्स कंपनी के संचालक के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।


पांडे ने बताया कि सरसों की बुवाई से पूर्व और गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी की सख्त आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए 1600 मीट्रिक टन डीएपी खाद जिला मुख्यालय पहुंच गई है। इसे बिक्री केंद्रों पर भेजा जा रहा है।

Related Posts

बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक…

Continue reading
भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *