श्रमिकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने खोला खजाने का द्वार : स्वामी प्रसाद मौर्य

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बुधवार को कुशीनगर में कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकाेें और उनके परिवार के कल्याण के लिए पूरी तरह से गंभीर है और इसी कारण इनके लिए खजाने के द्वार खेल दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री ने यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय स्कूल खोले जा रहे हैं।

पिछली सरकार ने मात्र प्रदेश में सात लाख श्रमिकों का रजिस्ट्री शन कराया था जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में 70 लाख श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराया। प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू हो चुका है। श्रमिकों के कल्याण के लिए 18 योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं को माडल के रूप में केंद्र सरकार ने स्वीकार कर पूरे देश में लागू किया है।

प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का 2009 से 2017 तक पंजीयन 34 लाख था, लेकिन अब एक करोड़ 25 लाख है। पहले पंजीयन के लिए शुल्क लगता था, अब नि:शुल्क आनलाइन पंजीयन की व्यवस्था शुरू करा दी है। श्रमिकों के बच्चों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू किया गया और 27 नवंबर को बुद्धा पार्क में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की परिकल्पना जरूर अखिलेश जी की रही होगी, लेकिन उन्होंने एक टोकरी भी गिट्टी व रोड़ी नहीं गिराई। पूरा का पूरा काम भाजपा सरकार ने किया और शानदार किया। पूर्वांचल के लोगों को योगी सरकार ने यह सौगात दी है। इसके लिए अखिलेश यादव को योगी सरकार को बधाई देनी चाहिए।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *