भाजपा पूंजीपतियों की सरकार, सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी भाजपा : अखिलेश

कुशीनगर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महंगाई और किसानों की समस्याओं के साथ निजीकरण को बढ़ावा देने को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हाटा विधानसभा क्षेत्र के झांगा बाजार में विजय रथ से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचकर देश को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। महंगाई से आम लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। प्रदेश के किसान अपनी उपज बेचने के लिए मारे मारे फिर रहे है। न खाद मिल रही है और न ही किसानों को गन्ना का बकाया मूल्य ही मिल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिनों पहने मोदी जी कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने नहीं, बल्कि उसे बेचने के लिए देखने आए थे। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। भाजपा ने एयरपोर्ट, रेल सहित कई संस्थानों को निजी हाथों में बेचने का कार्य कर रही है। किसान धान बेचने के लिए खरीद केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।

गन्ने का करोड़ों रुपये का भुगतान बाकी है। डीजल, पेट्रोल, सरसों के तेल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जा रही है, समाजवादी सरकार एक बार फिर आ रही है। सीएम योगी ने पांच वर्षों तक केवल धुआं उड़ाया है। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार को विदा करने का मन बना चुकी है।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *