राम का अपमान करने वालों को गले लगाती है भाजपा: सपा

देवरिया। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने बुधवार को भाजपा पर भगवान राम का अपमान करने वालो को गले लगाने का आरोप लगाया है।

राजभर ने भाजपा से हाल ही में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने संजय निषाद द्वारा भगवान राम पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म की आस्था के प्रतीक श्रीराम का अपमान किया किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और हनुमान आदि देवताओं पर लोक सभा में अभद्र टिप्पणी करने वाले नरेश अग्रवाल के बेटे को भाजपा में उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया गया।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब जिस संजय निषाद को एमएलसी बनाकर सम्मान दिया और गठबंधन किया वह श्री राम को दशरथ पुत्र न मानकर सृंगि ऋषि की संतान तक कह दिया। हिन्दू समाज का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर श्रीराम का अपमान करने वालो को दल से नहीं निकलती या गठबंधन नहीं तोड़ती तो यह सीधे उसके दोहरे चरित्र का खुलासा है।

Related Posts

आगरा में मुख्यमंत्री दौरे के चलते शहर में भारी ट्रैफिक जाम

आगरा। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के चलते शहर की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री आगरा कमिश्नर सभागार में SIR की…

Continue reading
लखनऊ में मुठभेड़: 50 हजार के इनामी ड्रग्स तस्कर घायल

मौके से देसी कट्टा, कारतूस, बाइक, नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने विशेष रणनीति के तहत दोनों को दबोचा पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *