
- सायरन सुनते ही घर की सभी लाइटें बंद करें
- कोई भी रोशनी बाहर न दिखे, सुनिश्चित करें
- आवश्यक स्थानों पर सुरक्षित रोशनी सुनिश्चित करें
कानपुर। शहर में सुरक्षा को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। मॉक ड्रिल के बाद मंगलवार रात 9:30 बजे से 10 बजे तक ब्लैकआउट (ब्लैक लाइट अभ्यास) किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि उन्हें इस अभ्यास के दौरान क्या करना है और क्या नहीं।
स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि जैसे ही सायरन बजे, नागरिकों को सतर्क हो जाना है और घरों की सभी लाइटें बंद कर देनी हैं। किसी भी कोने से रोशनी बाहर न निकले, इसका विशेष ध्यान रखना है।
ब्लैकआउट के लिए दिशा-निर्देश:
सायरन बजने पर तुरंत घर की सभी लाइटें बंद करें।
ध्यान दें कि कोई रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न निकले।
जरूरी स्थानों पर सुरक्षात्मक रोशनी को सुनिश्चित करें।
पूरी तरह अंधेरा रखें ताकि किसी भी हमले या आपात स्थिति में पहचान न हो सके।
पुलिस ने बताए मॉक ड्रिल के फायदे:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की ड्रिल नागरिकों को आपात स्थितियों के लिए तैयार करती है। इससे आपदा के समय संयम और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को प्रशिक्षित और सतर्क करना है, ताकि असली आपातकाल में भ्रम की स्थिति न बने।








