औरैया में जमीन के टुकड़े के लिये की भाई की हत्या

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अजीतमल की चौकी ऊंचा क्षेत्र के गांव गणेश पुर्वा निवासी रामदत्त की मृत्यु के पश्चात उनके दो पुत्रों जय प्रकाश व सत्य प्रकाश की बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

इसके चलते बीती रात्रि बड़ा भाई जय प्रकाश अपने तीन साथियों के साथ कुल्हाड़ी लेकर छोटे भाई सत्य प्रकाश के घर में घुस आया और कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। इस घटना की चश्मदीद बहन मंजू ने आज सुबह सूचना पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जय प्रकाश की तलाश में पुलिस को लगा दिया गया है।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *