कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा

आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे

युवक को जूता चाटने और चेहरे पर जूता रगड़ने के लिए मजबूर किया गया

कानपुर। कल्याणपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ भूमाफिया के बेटे और उसके साथियों ने बर्बर मारपीट की। आरोपियों ने युवक को 25 बार लात-घूस मारे और उसकी शर्ट फाड़कर पैंट उतार दिए। घटना का लगभग 2 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी युवक को जूता चाटने और चेहरे पर जूता रगड़ने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं।

पीड़ित युवक गूबा गार्डन का रहने वाला है, जबकि आरोपियों में मिलन शुक्ला, आयुष शुक्ला और उनका साथी शामिल हैं। आरोपी लगातार युवक से “सॉरी बोलो” कह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 3-3 लोगों को हिरासत में लिया है।

डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित युवक के बयान और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Posts

वन विभाग ने मगरमच्छ होने से किया इनकार

बाराबंकी में वायरल मगरमच्छ की तस्वीर निकली फर्जी बच्चों को डराने के लिए की गई थी फोटो एडिटिंग सोशल मीडिया पर बिना जांच फैल गई अफवाह बाराबंकी। जनपद में सोशल…

Continue reading
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *