अम्बेडकरनगर में वृद्धा से बर्बरता- पोते ने की मारपीट और धार्मिक अपमान

  • नशे में धुत पोते ने पैसों के लिए की बुज़ुर्ग दादी से बर्बर मारपीट

  • भगवान की मूर्ति तोड़कर धार्मिक आस्था को पहुंचाई ठेस

  • स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर धावा गांव में 70 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके पोते ने बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता ज्ञानी सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को दोपहर नशे में धुत पोते राज सिंह ने पैसों की मांग को लेकर पहले गालियाँ दीं, फिर लात-घूंसे से पीटा और बाल पकड़कर घसीटा।

इतना ही नहीं, आरोपी ने घर में रखी भगवान की मूर्ति भी तोड़ दी। पीड़िता ने 112 पर सूचना दी और थाने में तहरीर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वृद्धा का कहना है कि आरोपी अब भी धमकियाँ दे रहा है और वह डर के मारे छिपती फिर रही हैं।

स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल

इस अमानवीय घटना के बाद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Related Posts

बाबू हरिनारायण सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज़

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के ग्राम खजावां में यंग्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित बाबू हरिनारायण सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को बड़े जोश और तेज प्रतिस्पर्धा के माहौल…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में व्यापक जागरूकता अभियान तेज

अम्बेडकरनगर— जनपद में 13 दिसंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा…

Continue reading