BSP सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का निधन

लखनऊ। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP सुप्रीमो मायावती  की मां रामरती का निधन हो गया है। बीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया। मायावती अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। जानकारी के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो की मां की उम्र 92 वर्ष थी। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 13 नवंबर को हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।

मां के निधन की जानकारी होने के बाद मायावती दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। मायावती के दिल्ली पहुंचने और बाकी परिजनों के इकट्ठा होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल ही मायावती के पिता प्रभूदयाल का भी निधन हो गया था। उनकी उम्र 95 वर्ष थी। BSP की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मायावती की मां बहुत ही मिलनसार थीं। अपने सभी बच्चों को उन्होंने मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। अपने अंतिम समय में भी वह परिवार के साथ रहीं।

सतीश चंद्र मिश्रा ने दी जानकारी

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु। मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।”

Related Posts

बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक…

Continue reading
भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *