5 मिलियन डॉलर देकर अमेरिका में बस सकते हैं? मस्क बना रहे हैं रास्ता

  • अमीर अप्रवासियों को अमेरिका का ‘नया रास्ता’, ट्रंप ने मस्क को सौंपा डिजिटल मिशन

  • मस्क बनाएंगे ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा पोर्टल, 5 मिलियन डॉलर में मिलेगा स्थायी निवास

  • DOGE और सरकारी एजेंसियों की साझेदारी से तैयार हो रहा हाई-प्रोफाइल वीजा सिस्टम

वॉशिंगटन डीसी – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गठित डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) में एलन मस्क का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन जाने से पहले उन्हें एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल टास्क सौंपा गया है। ट्रंप ने मस्क को ऐसे अमीर अप्रवासियों के लिए एक नया आव्रजन प्लेटफॉर्म विकसित करने की जिम्मेदारी दी है, जिन्हें अमेरिका में स्थायी निवास देने के बदले ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा दिया जाएगा।

5 मिलियन डॉलर के वीजा के लिए वेबसाइट बनाएंगे मस्क के इंजीनियर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क की टीम के इंजीनियर ऐसे विशेष वीजा के लिए एक हाई-एंड वेबसाइट और आवेदन प्रक्रिया डिजाइन कर रहे हैं, जिसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर तक रखी गई है। इसे मौजूदा EB-5 वीजा प्रोग्राम का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसमें अभी तक $800,000 से $1.05 मिलियन के निवेश पर ग्रीन कार्ड दिया जाता है।

स्टेट डिपार्टमेंट और USCIS के साथ मिलकर काम कर रही DOGE टीम
DOGE इस पोर्टल को विकसित करने के लिए अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के अधिकारियों के साथ समन्वय में काम कर रही है। इसका उद्देश्य है ऐसे हाई वर्थ इंडिविजुअल्स को आकर्षित करना जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ा निवेश करना चाहते हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading