ओडिशा में छापे के दौरान सीबीआई टीम पर हुआ हमला

भुवनेश्वर। ओडिशा के धेनकनाल में बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी मिथुन नाइक के घर पर छापा मारने पहुंचे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम के चार सदस्यों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया सीबीआई टीम ओडिशा में धेनकनाल की जुबली कॉलोनी में आरोपी मिथुन नाइक की तलाश में पहुंची। आरोपी के परिवारवालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सीबीआई टीम बिना स्थानीय पुलिस की जानकारी में यहां आई और अपनी पहचान भी नहीं बतायी।


जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सीबीआई टीम को स्थानीय लोगों से बचाया। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया है। ऑनलाइन बाल यौन शोषण के मामलों में आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें 14 राज्यों के 76 स्थानों पर छापे मारे गये। सूत्रों ने बताया सीबीआई टीम ने ओडिशा के भद्रक और जाजपुर जिलों में भी कुछ जगहों पर छापे मारे।

Related Posts

कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading
लखनऊ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का संचालन PAC दीवान का बेटा अपने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *