पंजाब में टोल बंदी पर केंद्र सख्त- राज्य सरकार से भरपाई की तैयारी

  • केंद्र ने भेजा पत्र, टोल बंदी से विकास कार्यों पर असर की बात कही

  • पंजाब सरकार पर टोल संचालन बाधित करने का आरोप, केंद्र ने जताई चिंता

  • 1638 करोड़ के नुकसान के लिए पंजाब सरकार से वसूली पर विचार

अमृतसर। केंद्र सरकार ने पंजाब में बार-बार टोल प्लाजा बंद किए जाने पर नाराजगी जताई है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर बताया कि अक्टूबर 2020 से नवंबर 2024 के बीच टोल रुकावटों के कारण 1638.85 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यह घाटा पंजाब सरकार से वसूला जा सकता है।

मंत्री वी. उमाशंकर ने कहा कि इससे NHAI की परियोजनाएं प्रभावित हुईं। हाल ही में 17 अक्टूबर से 13 नवंबर 2024 तक पंजाब के 24 टोल पूरी तरह बंद रहे। वहीं, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने नुकसान के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि टोल बंदी किसानों की मांगों पर हुई थी।

मंत्रालय ने भविष्य में टोल संचालन बाधित न होने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार पर डाली है। यह मुद्दा अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय और जिम्मेदारी का विषय बन गया है।

Related Posts

तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा, टिकट कीमतों में उछाल पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इंडिगो संकट के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने सवाल उठाया कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब…

Continue reading