शावेज जाफरी बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव

  • पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा, जाफरी को सौंपी गई राष्ट्रीय जिम्मेदारी

  • अखिलेश यादव की सहमति से हुआ चयन, अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर

  • समाजवादी पार्टी में शावेज जाफरी की भूमिका को मिला राष्ट्रीय विस्तार

अयोध्या। अयोध्या के चर्चित अधिवक्ता शावेज जाफरी को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से की है।

शावेज जाफरी पहले भी पार्टी के विभिन्न स्तरों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जिला और प्रदेश इकाई में वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति पर पार्टी में खुशी की लहर है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद, प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडेय, पूर्व मंत्री पवन पांडेय और आनंद सेन यादव ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, फिरोज खान गब्बर और युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिंटू ने भी शुभकामनाएं दीं।

समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही अधिवक्ता समाज से जुड़े तमाम लोगों ने शावेज जाफरी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से अधिवक्ता सभा को और मजबूती मिलेगी।

Related Posts

वन विभाग ने मगरमच्छ होने से किया इनकार

बाराबंकी में वायरल मगरमच्छ की तस्वीर निकली फर्जी बच्चों को डराने के लिए की गई थी फोटो एडिटिंग सोशल मीडिया पर बिना जांच फैल गई अफवाह बाराबंकी। जनपद में सोशल…

Continue reading
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और…

Continue reading