मुख्यमंत्री ने काकोरी कांड की याद में डाक टिकट का किया अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाली उत्तर प्रदेश की धरती वीरों से भरी है। हमारी वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्र उत्तर प्रदेश रहा है। मंगल पांडेय ने मेरठ तो रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी नहीं दूंगी, कहकर अंग्रेजों को ललकारा था। देश को आजाद कराने के लिए लखनऊ में काकोरी कांड और गोरखपुर में चौरी-चौरा कांड हुए। आज ही के दिन क्रांतिकारियों ने काकोरी की घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें: संवाद, सम्पर्क एवं प्रवास संगठन को मजबूत बनाने के आधार : स्वतंत्रदेव सिंह

योगी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह जैसे वीरों की वजह से देश को आजादी मिली। हम भाग्यशाली हैं कि आज देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा लक्ष्य रखा है। जब तक हम स्वतंत्रता की शताब्दी मना रहे होंगे तब तक हमारे देश की तस्वीर काफी बदली होगी। मुख्यमंत्री ने काकोरी शहीद स्मारक प्रांगण में काकोरी ट्रेन कांड के अमर बलिदानियों के साथ ही कारगिल युद्ध में बलिदानी सैनिकों के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने काकोरी कांड की याद में डाक टिकट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर मााल्यार्पण भी किया।

इस मौके पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *